रेशमी
धागा
पत्थर
की कलाई
शहीद
भाई ! (1)
एक
सिपाही
दिल
में परिवार
सीने
पे गोली ! (2)
घर
की छत
दो
बुजुर्गों की लाठी
हुई
शहीद ! (3)
घर
में बेवा
तिरंगे
में सिपाही
शहीद
कौन ? (4)
-विशाल सर्राफ धमोरा
शत्-शत् नमन
देश
के स्वाभिमान
जय
जवान |(1)
खटकती
है
स्वतंत्रता
हमारी
सारे
जहां को |(2)
मातृभूमि
से
जो
करते हैं प्यार
माँ
का दुलार |(3)
स्नेह
हमारा
अक्षुण्ण
अनंत है
देश
के लिए |(4)
-पूनम सिन्हा
न्योछावर
हो
देश
करेगा याद
हर
युग में |(1)
भगत
संग
आजाद
,और भी थे
कैसे
भूलेंगे ?(2)
सहमा
हिम
रत्नाकर
रोया था
रक्तिम
आंसू |(3)
बीते
दिन हैं
कारा
के कष्टों वाले
मिली
आजादी |(4)
-अनिल
कुमार मिश्र
.jpg)


No comments:
Post a Comment